पश्चिम बंगाल में रविवार को उत्तरी 24 परगना जिले में बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की गोली मारकर हत्या के मामले ने अब राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। मनीष शुक्ला की हत्या टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के सामने हुई थी।
मनीष शुक्ला रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे टीटागढ़ थाने के सामने बने पार्टी कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान यहां पहुंचे बाइक सवार हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल मनीष को पहले बैरकपुर के बीएन बोस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखकर उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 4 अक्टूबर को जिस प्रकार 24 नॉर्थ परगना में भाजपा नेता मनीष शुक्ला की हत्या हुई है वो अपने आप में बहुत ही निंदनीय और चिंता का विषय है।बंगाल में राजनीतिक हत्याएं एक न्यू नॉर्मल हो गई हैं।
4 अक्टूबर को जिस प्रकार 24 नार्थ परगना में भाजपा के काउंसलर व भाजपा के नेता मनीष शुक्ला की हत्या हुई है वो अपने आप में बहुत ही निंदनीय और चिता का विषय है।
बंगाल में राजनीतिक हत्याएं एक 'new normal' हो गई हैं: डॉ @sambitswaraj pic.twitter.com/ghkm3y1a2x
— BJP (@BJP4India) October 5, 2020
भाजपा नेता की हत्या पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि बंगाल में विगत 2 महीनों में बहुत हत्याएं हुई हैं। बंगाल में लगभग रोज एक कार्यकर्ता की हत्या की जा रही है। मैं ममता जी से पूछना चाहता हूं क्या यही बंगाल का लोकतंत्र है?
बंगाल में विगत 2 महीनों में बहुत हत्याएं हुई हैं।
बंगाल में लगभग रोज एक कार्यकर्ता की हत्या की जा रही है।
मैं ममता जी से पूछना चाहता हूं क्या यही बंगाल का लोकतंत्र है?
– डॉ @sambitswaraj
— BJP (@BJP4India) October 5, 2020
उन्होंने ममता बनर्जी पर कई आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘चोरी और सीनाजोरी का माहौल बनाकर अब तक राज्य में लगभग 115 भाजपा नेताओं या उससे जुड़े कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। मैं ममता जी से पूछना चाहता हूं, क्या यही न्याय है? क्या यही बंगाल में लोकतंत्र है ममता जी?’’
पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार आप दूसरों राज्यों की घटनाओं के बारे में सवाल उठाती हैं और अपने प्रतिनिधियों को भेजती हैं, क्या आप मनीष शुक्ला के घर जाएंगी।
LIVE: Dr @sambitswaraj addresses a press conference at BJP headquarters in New Delhi. https://t.co/hZ09xzZSJM
— BJP (@BJP4India) October 5, 2020
आप को बता दे कि इस घटना पर संज्ञान लेते हुए राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की सीएम ममता बनर्जी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) तथा डीजीपी को बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर बुलाया है।
इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी जिसमें उन्होंने लिखा ACS होम ममता ऑफिसियल और डीजीपी वेस्ट बंगाल पुलिस बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर कल सुबह 10 बजे राजनीतिक पार्टी कार्यालय में टीटागढ़ नगरपालिका के मनीष शुक्ला, पार्षद, की नृशंस हत्या के कारण तलब किया गया है।
ACS Home @MamataOfficial and DGP @WBPolice have been summoned at 10 am tomorrow in the wake of worsening law and order situation leading to dastardly killing of Manish Shukla, Councillor, Titagarh Municipality in political party office.
— Governor West Bengal Jagdeep Dhankhar (@jdhankhar1) October 4, 2020
आप को बता दे की पश्चिम बंगाल में भाजपा के पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और भाजपा कार्यकर्ता मनीष शुक्ला की टीटागढ़ पुलिस स्टेशन (उत्तरी 24 परगना जिला) के सामने गोली मारकर हत्या को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है।
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। आज फिर भाजपा कार्यकर्ता श्री मनीष शुक्ला की #TMC के गुंडो ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये घटना बैरकपुर के टीटागढ़ पुलिस स्टेशन के बाहर घटी, पर हमेशा की तरह पुलिस आंख पर पट्टी बांधे रही। pic.twitter.com/A8kfnZ4qCH
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 4, 2020
जिसके बाद पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय मनीष शुक्ला के परिवार से मिलने पहुंचे। उनके परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना की जांच सीबीआई करेगी। और आरोपियों को कड़ी सजा होगी।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) October 5, 2020
आप को बता दे कि इस घटना के विरोध में भाजपा ने सोमवार को बैरकपुर क्षेत्र में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस बीच, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह और डीजीपी को सोमवार सुबह तलब किया है।