1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बीजेपी नेता का बंगाल की सीएम पर बड़ा आरोप : बोले, अराजक हो गया है प्रशासन

बीजेपी नेता का बंगाल की सीएम पर बड़ा आरोप : बोले, अराजक हो गया है प्रशासन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बीजेपी नेता का बंगाल की सीएम पर बड़ा आरोप : बोले, अराजक हो गया है प्रशासन

पश्चिम बंगाल के एक स्थानीय भाजपा नेता की उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के पास रविवार को दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया है कि बदमाशों ने भाजपा के एक स्थानीय नेता मनीष शुक्ला को शाम को बीटी रोड पर गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जिसके बाद पर्यवेक्षक कैलाश विजयवर्गीय मनीष शुक्ला के परिवार से मिलने पहुंचे। उनके परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस घटना की जांच सीबीआई करेगी। और आरोपियों को कड़ी सजा होगी।

इसके बाद आज कैलाश विजयवर्गीय ने लगातार ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल की पुलिस पूरी तरह #TMC के सामने नतमस्तक है। उसे सत्ता से शह पाए गुंडों के अपराध नजर नहीं आते। विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्याओं को पुलिस नजरअंदाज करती है। ये पक्षपाती रवैया जनविरोधी है, इसका खुलकर विरोध किया जाना जरुरी है।

उन्होंने आगे लिखा देश का कोई राज्य कितना अराजक, अलोकतांत्रिक और राजनीतिक रूप से अक्षम हो सकता है, इसका जीवंत उदाहरण पश्चिम बंगाल है। दुष्कर्म, भ्रष्टाचार, अपहरण, कटमनी और हत्याएं सामान्य बात है! पर, पुलिस और प्रशासन को कुछ दिखाई नहीं देता! ये सब तो सत्ता की कठपुतलियां बन गए!

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा प.बंगाल में ममता बैनर्जी के शासनकाल में राजनीति में पुलिस का सबसे ज्यादा दुरूपयोग किया गया। पुलिस ने विपक्ष को हमेशा निशाने पर रखा और निष्पक्षता को किनारे करके #TMC के पक्ष में काम किया। लोकतंत्र के नजरिए से ये अनुचित है, पर राज्य में 9 साल से यही हो रहा है!

कैलाश विजयवर्गीय ट्वीट से प.बंगाल सीएम ममता बैनर्जी के ऊपर निशाना साधा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...