1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP Candidate List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 46 उम्मीदवारों के नाम

BJP Candidate List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 46 उम्मीदवारों के नाम

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
BJP Candidate List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 46 उम्मीदवारों के नाम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। बीजेपी अब तक बिहार चुनाव को लेकर 77 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 27 तो दूसरी लिस्ट में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

बीजेपी ने आज जो दूसरी लिस्ट जारी की है वो दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव को लेकर है। इन 46 उम्मीदवारों में से 7 उम्मीदवार अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट पर उतारे गए हैं। बीजेपी की तीसरी लिस्ट में बेतिया से रेणु देवी, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी और दानापुर सीट से आशा सिन्हा को टिकट दिया गया है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। समिति ने 46 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...