1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिकरू कांड: SIT की जांच में सामने आया गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी का ये कांड, पढ़े

बिकरू कांड: SIT की जांच में सामने आया गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी का ये कांड, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिकरू कांड: SIT की जांच में सामने आया गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी का ये कांड, पढ़े

बिकरू कांड: SIT की जांच में सामने आया गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी का ये कांड, पढ़े

उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित बिकरूकांड में बड़ी खबर सामने आ रही है। बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

दरअसल, विशेष जांच दल एसआईटी की रिपोर्ट में साफ हुआ था कि रिचा दुबे ने फर्जी आधार कार्ड से सिम लिया था और उसका ही इस्तेमाल कर रही है। इसी आरोप में चौबेपुर पुलिस ने रिचा दुबे के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

इसकी जानकारी होने पर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने जिला जज से मामले में चार्जशीट लगने तक अग्रिम जमानत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

कोर्ट से अर्जी खारिज होने के बाद पुलिस कभी भी रिचा दुबे को गिरफ्तार कर सकती है। वहीं, इस मामले में विकास दुबे के खास रहे गुड्डन त्रिवेदी की पत्नी कंचन की भी अग्रिम जमानत खारिज हो चुकी है।

एसआईटी की रिपोर्ट में यह सामने आया था कि गैंगस्टर विकास दुबे के साथियों के परिवार वालों ने भी फर्जी सिम लेकर पूरे केस की जांच को प्रभावित किया।

इन आरोपों के तहत चौबेपुर थाने में विकास दुबे की पत्नी समेत 8 लाइसेंस धारकों और 9 फर्जी सिम कार्ड लेने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...