1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर: आइटीबीपी पुलिस का जवान निकला लूट गिरोह का सरगना

बिजनौर: आइटीबीपी पुलिस का जवान निकला लूट गिरोह का सरगना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिजनौर: आइटीबीपी पुलिस का जवान निकला लूट गिरोह का सरगना

{ बिजनौर से गौरव त्यागी की रिपोर्ट }

थाना कोतवाली देहात से 29 दिसंबर को बुंदकी शुगर मिल के पास से बीयर ठेके पर तैनात सेल्समैन से घर से वापस आते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा हिन्दपुर पुलिया के पास एक बाइक व मोबाइल फोन सहित 20 हज़ार रुपया लूट लिए गए थे।

इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अध्यक्ष द्वारा घटना के खुलासे के लिए टीम को गठित किया गया।

एसपी संजीव त्यागी ने इस लूट का खुलासा करते हुए बताया कि विनोद जो किआइटीबीपी में असम में तैनात है। वह अपने गांव महलकी थाना कोतवाली देहात आया हुआ था।

जवान ने तीन दोस्तों के साथ अंकुर, राहुल व शुभम के साथ मिलकर उसने ठेके पर तैनात सेल्समैन सुनील कुमार से लूट की थी। लूट की घटना में आइटीबीपी के जवान ने अपने तीन साथियों के साथ एक मोटरसाइकिल व एक विवो मोबाइल व 8530 रुपया नगद लूटे थे।

आइटीबीपी के जवान ने इस लूट की घटना को अपनी केटीएम बाइक से अंजाम दिया था।जिसकी कीमत 2 लाख बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस लूट की घटना में शामिल चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...