1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिराग ने अपने पत्र में लिखा, पापा के सपनों को लेकर बिहार जाऊंगा, बिहारियों को फर्स्‍ट कराऊंगा

चिराग ने अपने पत्र में लिखा, पापा के सपनों को लेकर बिहार जाऊंगा, बिहारियों को फर्स्‍ट कराऊंगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चिराग ने अपने पत्र में लिखा, पापा के सपनों को लेकर बिहार जाऊंगा, बिहारियों को फर्स्‍ट कराऊंगा

लोजपा अध्‍यक्ष चिराग पासवान ने फिर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लंबा और भावुक पत्र लिखा है। उस पत्र में उन्‍होंने पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर चिंता, मुश्किल घड़ी में भी हार ना मानने की जिद, पिता की गैरमौजूदगी का दर्द और उनके सपनों को पूरा करने की प्रतिबद्धता बयान किया है।

उन्‍होंने बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट विजन डॉक्‍युमेंट को पूरा करने का संकल्‍प दोहराया तो जदयू से वैचारिक मतभेद की बात भी कहीं है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे-सीेधे बिहारियों की बात ना सुनने और गठबंधन के सहयोगी दलों के प्रति रुखा व्‍यवहार करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने अपने पत्र में ताकतवर लोगों के खिलाफ खड़ा हो गया, और अपने पिता के सपने पूरा करने की बात करते हुए पत्र लिखा की एक तरफ मैं उत्‍साह से लबरेज हूं तो दूसरी ओर पापा के अस्‍वस्‍थ होने की वजह से चिंतित और परेशान हूं।

उन्‍हें हॉस्पिटल बेड पर उपकरणों से घिरा देखकर सामान्‍य बने रहना आसान नहीं है। हर बेटे की तरह मेरे लिए उनकी मौजूदगी ही मेरी ताकत है। उनके आशीर्वाद के अलावा मेरे पास कुछ है तो वह है उनके पांच दशकों की जनसेवा।

बिहार और बिहारवासियों के उनके सपने को लेकर मैं लोगों के बीच जाऊंगा। मुझे पता है कि मैं ताकतवर लोगों के खिलाफ खड़ा हो गया हूं, लेकिन बिहार को फर्स्‍ट बनाने का जो सपना पापा ने बिहारियों के लिए देखा था, उसे अंजाम तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश करूंगा।

उन्होंने आगे लिखा मुझे पता है कि पापा को गर्व है कि उनका बेटा चिराग इतनी मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से हिला नहीं और जो बाते वह पिछले एक वर्ष से बिहार फर्स्‍ट बिहारी फर्स्‍ट के माध्‍यम से कहता आया है आज उन्‍हीं बातों पर अडिग है। पापा ने हमेशा कहा है कि व्‍यक्तिगत हित से उपर पार्टी हित व राष्‍ट्रहित होता है। आज राष्‍ट्रहित और बिहार हित में सही फैसला लेने का यही समय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...