1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार चुनाव : टिकट नहीं मिलने पर क्या बोले पूर्व डीजीपी पांडेय, पढ़िए

बिहार चुनाव : टिकट नहीं मिलने पर क्या बोले पूर्व डीजीपी पांडेय, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार चुनाव : टिकट नहीं मिलने पर क्या बोले पूर्व डीजीपी पांडेय, पढ़िए

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले से प्रख्यात हुए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय अब अपने किये कराये में फंसते नज़र आ रहे हैं।

सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर बड़े सवाल उठाये थे तब से ही पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय काफी चर्चा में हैं।

गुप्तेश्वर पांडेय ने VRS लेने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी एंट्री की थी, जिसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि उनका टिकट मिलना तय है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बिहार विधानसभा में बक्सर से उन्हें सीट नहीं मिली। इसके बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था।

बक्सर से बीजेपी के परशुराम चतुर्वेदी को टिकट मिला है। टिकट मिलने के बाद से पूर्व डीजीपी खामोश हैं लेकिन आज उनका बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी कभार ऐसा होता है जैसा आप चाहते हो वैसा हमेशा नहीं होता। उन्होंने आगे कहा मैं पार्टी का सजग सिपाही हूं।

मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि मैं ठगा नहीं गया हूं क्योंकि बिहार के सीएम नीतीश कुमार किसी को ठगते नहीं हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व DGP ने बक्सर से चुआव लड़ने के लिए पद छोड़ा था और उनका टिकट मिलना तय मान जा रहा था लेकिन टिकट न मिलने के बाद से उनके चाहने वालों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...