1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बिहार: जहरीली शराब से हुई मौतें, परिजनो ने दी जानकारी…..

बिहार: जहरीली शराब से हुई मौतें, परिजनो ने दी जानकारी…..

बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की हुई मौत । मृतकों के परिवारों ने इसकी जानकारी दी है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार: जहरीली शराब से हुई मौतें, परिजनो ने दी जानकारी…..

रिपोर्ट: आर्यन सिरोही

बिहार के नालंदा में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि अभी तक  शराब से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आस-पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बताई जा रही है।

बता दें कि इससे पहले भी बिहार में जहरीली शराब पीने से सैकडों मौतें हो चुकी हैं। पिछले साल के दौरानं दीपावली से एक दिन पहले ही यहां कुछ लोगों की मौत हुई थी, इसके बाद से सिवान, गोपालगंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर जैसे जिलों से शराब से मौत की खबरें सामने आने लगीं। आंकड़ों के अनुसार महज़ छह दिन के अंदर ही राज्य में जहरीली शराब से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन ने भी लोगों से दरख्वास्थ की है कि अगर कहीं भी कोई शराब पीने से बीमार हो तो उसकी पूर्ण सूचना पुलिस को दी जाए।

उस समय के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि समय पर कार्रवाई न करने वाले पुलिस कर्मियों पर कारवाही होगी, वे बच नहीं सकते। जिम्मेदारी नहीं निभाने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसे पुलिस कर्मियों को छोड़ा नहीं जाएगा। लेकिन एक बार फिर से मामले सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...