बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में LJP( लोक जनशक्ति पार्टी ) ने अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बुधवार देर रात अस्पताल से आकर चिराग पासवान ने सभी नामों को फाइनल किया है। लिस्ट में 20 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को एलजेपी ने टिकट दिया गया है।
बीजेपी-जेडीयू के भी कई बड़े नेताओं को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि एलजेपी केंद्र सरकार में एनडीए का हिस्सा है लेकिन पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी अलग उतारने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि बिहार में एलजेपी ने एनडीए से अलग होकर 143 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का फैसला किया है।
लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रत्याशीयों को ढेर सारी बधाई।बिहार के आने वाले भविष्य लिए आप सभी का जीतना ज़रूरी है।जे॰डी॰यू॰ को वोट देने का मतलब बिहार को बर्बाद करना। पापा की सेहत ज़्यादा ख़राब होने के कारण आप सब के बीच अभी नहीं आ पा रहा हूँ।पापा की सेहत ठीक होते ही आप सब के साथ बीच pic.twitter.com/WHm4bPPIfN
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 8, 2020
चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी के सभी प्रत्याशीयों को ढेर सारी बधाई। बिहार के आने वाले भविष्य लिए आप सभी का जीतना ज़रूरी है। जेडीयू को वोट देने का मतलब बिहार को बर्बाद करना।
पापा की सेहत ज़्यादा ख़राब होने के कारण आप सब के बीच अभी नहीं आ पा रहा हूं। पापा की सेहत ठीक होते ही आप सब के साथ बीच रहूंगा। आप सभी को जीत की अग्रिम बधाई।
एलजेपी ने बीजेपी से पार्टी में शामिल हुए 6 नेताओं को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया है।
इनमें दीनारा से राजेंद्र सिंह, सासाराम से रामेश्वर चौरसिया, जहानाबाद से इंदु देवी कश्यप, झाझा से रविंद्र यादव, अमरपुर से मृणाल शेखर और उषा विद्यार्थी को पालीगंज से टिकट दिया गया है।