बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टयों ने अपनी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सभी पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है।
बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण के लिए नामांकन भी हो चुके हैं। कोरोना के गाइडलाइन को ध्यान में रख कर चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल ने अपना कैम्पेन सॉन्ग को लॉन्च कर दिया है।
पटना में सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने ये सॉन्ग रिलीज किया। इसकी जानकारी शेयर करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा राष्ट्रीय जनता दल ने लाँच किया कैंपेन सॉंग। इस बार तेजस्वी तय है। इस बार तेजस्वी तय है।
राष्ट्रीय जनता दल ने लाँच किया कैंपेन सॉंग।
इस बार तेजस्वी तय है। इस बार तेजस्वी तय है। pic.twitter.com/ozldbXSa9b— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 12, 2020
इसी तर्ज पर चुनावी अभियान का नारा तेजस्वी भव: बिहार दिया गया है। इस नारे के साथ तेजस्वी यादव को बिहार को रोशन करने वाले नेता के तौर पर दर्शाया गया है।
सॉन्ग लॉन्च करते हुए मनोज झा ने कहा कि ये किसी व्यक्ति का कैम्पेन नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र व हर व्यक्ति का है।
उन्होंने कहा कि ये अभियान बिहार को ओजस्वी और तेजस्वी बनाने वाला है। जिससे बिहार की तस्वीर बदलेगी। मजदूरों के साथ जो अब तक हुआ वो नहीं होगा. युवाओं के साथ जो हुआ वो अब नहीं होगा।