रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
मुंबई : बिग बॅास 13 फेम शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती है, चाहे वो उनका ड्रेस अप सेंस हो या उनकी हॉट फोटोज। आपको बता दें कि एक बार शहनाज गिल काफी सुर्खियों में है, जिसमें पहला कारण तो उनका वो गाना है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 90 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि इस गाने में उनके साथ मशहूर रैपर बादशाह भी, जिन्होंने इस गीत को सुरों से सजाया है। इस गाने का नाम फ्लाई है । यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है । बता दें कि इस गाने को बर्फ से ढंके कश्मीर में शूट किया गया है । शहनाज वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं । वीडियो में बादशाह और शहनाज गिल के साथ उचाना अमित भी नज़र आ रहे हैं ।
बता दें कि इससे पहले शहनाज ने गाने की एक छोटी सी वीडियो क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सांग के रिलीज होने की जानकारी दी थी । जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ये गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है और मैं इस गाने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं ।’ आपको बताते चलें कि 5 मार्च को गाना रिलीज होने के बाद शहनाज गाने की कई शार्ट क्लिप्स शेयर कर चुकी हैं ।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत करते हुए शहनाज गिल ने एसिड अटैक मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके करोड़ों चाहने वालों के बीच कुछ ऐसे भी लोग है, जो उन्हें धमकी देते हैं । हालांकि, शहनाज का कहना है कि “मैं उन्हें शुक्रिया करती हूं, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता ।”
शहनाज ने आगे कहा कि, “मुझे उनसे डर नहीं लगता । मैं उन लोगों को बधाई देना चाहती हूं जो ये सब कर रहे हैं । मुझे इससे फर्क नहीं पड़ रहा बल्कि मुझे इससे और आत्मबल मिल रहा है।” शहनाज ने आगे कहा, “मैं जानती हूं कि लोग मुझसे कितना प्यार करते हैं। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता कि कुछ लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं और मेरा क्या बिगड़ना चाहते हैं।” मैं हमेशा अपने काम पर फोकस कराती हूं और लोगों को मायूस करने की कोशिश नहीं करती।”