OBC और दलित अभ्यर्थियों ने सोमवार को भीषण गर्मी में तपती सड़क पर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया और साथ ही आरक्षण नियमों का सही पालन ना होने का भी आरोप लगाया। पुलिसक्रमियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बल प्रर्दशन किया और खदेड़ना शुरु कर दिया। लखनऊ में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के ओबीसी और दलित अभ्यर्थियों ने सोमवार को भीषण गर्मी में तपती सड़क पर पेट के बल रेंगकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भर्ती में आरक्षण नियमों का सही पालन नहीं हुआ है और हजारों आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों का चयन प्रभावित हुआ है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और इको गार्डन भेज दिया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि OBC को 27% की जगह लगभग 3.68% चयन मिला है तो वही SC वर्ग को 21% के बजाय करीब 16.2% प्रतिनिधित्व मिला है और भर्ती मेरिट सूची में गड़बड़ी हुई और मामला वर्षों से अदालत में लंबित है।
18 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले अभ्यर्थियों ने दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया। कुछ उम्मीदवार शिक्षा मंत्री के आवास तक रेंगते हुए पहुंचे। इससे पहले भी झाड़ू और मटकी लेकर विरोध किया गया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सरकार कोर्ट में मजबूत पैरवी करे और आरक्षण नियम को सुधारे।
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी विधानसभा और मंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की। कई जगह धक्का-मुक्की और झड़प की खबरें आई तो कही बल प्रर्दशन कर पुलिसक्रमियों ने प्रर्दशमकारियों को खदेड़ना शुरु किया और जबरन हिरासत में लेकर बसें से धरना स्थल ईको गार्डन भेजा गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर मामले को लंबा खींच रही है और सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी नहीं की जा रही है, जिससे आरक्षित वर्ग के साथ अन्याय हुआ है। यह मामला इसलिए बड़ा बन गया क्योंकि विवाद 2020 से चल रहा है। 2024 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भर्ती सूची पर सवाल उठाते हुए नई मेरिट सूची तैयार करने का आदेश दिया, जिसके बाद आंदोलन और तेज हो गया।
फिलहाल, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, तो वही दुसरी तरफ सोशल मीडिया पर #69000शिक्षकभर्तीआरक्षणघोटाला ट्रेंड कर रहा है। बती दें कि, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लेकर अभ्यर्थियों में बेचैनी बनी हुई है। OBC-दलित संगठनों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।