1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, उत्तराखंड थाने से हुई इस नए पहल की शुरुआत

महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, उत्तराखंड थाने से हुई इस नए पहल की शुरुआत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, उत्तराखंड थाने से हुई इस नए पहल की शुरुआत

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

देहरादून: उत्तराखंड सरकार महिलाओ के लिए काफी एक्टिव हो गई। जहा बीते दिनों सरकार ने महिलाओं का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाए बनाई वही एक बार फिर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम लिया गया है।

उत्तराखंड पुलिस वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की चेयरपर्सन अलकनंदा अशोक द्वारा रविवार को यहां पुलिस लाइन में पुलिस महिलाओं और महिला कर्मचारियों के लिए एक सैनिटरी पैड डिस्पेंसर का उद्घाटन किया गया। महिला पुलिस कर्मी और कर्मचारी अब पांच रुपये में सेनेटरी पैड ले सकेंगे।

बता दें, इस मशीन से महिला पुलिस जवान केवल 5 रूपये का सिक्का डाल कर सेनेटरी नैपकीन ले सकती हैं।

सबसे ख़ास बात ये है कि पुलिस विभाग में ये अब तक की पहली सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग डिस्प्ले मशीन है, जिसको पुलिस लाइन में स्थित स्मार्ट महिला बैरेक में लगाया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे राज्य के सभी 160 पुलिस थानों में लगाया जायेगा।

इस अवसर पर यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए की चेयरपर्सन ने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए सेनेटरी पैड डिस्पेंसिंग मशीन लगाई गई थी। यह काम के दौरान उनके शारीरिक और मानसिक मुद्दों को कम करने में मददगार होगा। भविष्य में, ऐसे डिस्पेंसर राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों और पीएसी और आईआरबी की सभी महिलाओं की बैरक में स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा प्रदेश की महिला पुलिस को ड्यूटी के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए राज्य के सभी 160 थानों में सेनेटरी नैपकिन बैडिंग और डिस्पोजल मशीन लगाने की कार्य योजना बनाई जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...