1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. Jio फ़ोन के रिचार्ज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए नये प्लान की क़ीमत

Jio फ़ोन के रिचार्ज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए नये प्लान की क़ीमत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Jio फ़ोन के रिचार्ज प्लान में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए नये प्लान की क़ीमत

Reliance Jio ने जियो फ़ोन के कुछ प्लानों में बदलाव किया है। जियो ने अपने जियो फ़ोन का आल इन वन प्लान को अपने वेबसाइट से हटा दिया है।

आप को बता दे कि जियो फ़ोन के ये प्लान 99 रुपए, 153 रुपए, 297 रुपए और साथ ही 594 रुपए के प्लान को हमेशा के लिए हटा दिया है। ओनलीटेक की एक रिपोर्ट के अनुसार जियो ने इस 4 प्रीपेड प्लान को हमेशा के लिए बंद कर दिया है।

इन 4 प्लानों को हटाने के बाद जियो अब नए 4 प्लान पेश किया है जो जियो फ़ोन यूज़र के लिए हैं। बात करें प्लान की तो अब प्लान 75 रुपए, 125 रुपये, 155 रुपए और 185 रुपए के हैं।

इन प्लानों में आप को IUC चार्ज नहीं दिखाई देगा क्योंकि कंपनी ने उसे हटा दिया है। इन सारे प्लान में आप को ट्रू अनलिमिटेड वॉइस कॉल दिखाई देने को मिलेगा।

अब एक नज़र जियो फ़ोन के प्लान के फ़ायदे:-

अग़र बात करें 75 रुपए वाला प्लान की तो इसमें आप को अनलिमिटेड के साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा। वेलिडिटी होगी 28 दिन की इसके साथ आप को 50 SMS भी मिलेगा।

125 रुपए वाले प्लान में भी आप को अनलिमिटेड कॉल मिलेगा लेकिन डेटा यहाँ 14 जीबी मिलेगा साथ मे 300 SMS भी मिलेंगे। वेलिडिटी होगी 28 दिन की।

155 रुपये वाला प्लान किफायती है इसमें आप को 28 जीबी डेटा मिलेगा यानी रोज का 1 जीबी डेटा और साथ मे अनलिमिटेड कॉल। साथ मे आप को मिलेगा 100 SMS ।

अब बात 185 रुपए वाले प्लान की इसमें भी आप को अनलिमिटेड कॉल मिलेगा साथ में 56 जीबी डेटा मिलेगा यानी रोज के 2 जीबी डेटा। इसमें आप को सिर्फ़ 100 SMS मिलेंगे और साथ मे आप को जियो ऍप्स का सब्सक्रिप्शन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...