वोटिंग दो दिन पहले इंडिया एक और बड़ा झटका लगा है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कंधी यादव ने भी इंडी गठबंधन का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलाई है।
दरअसल खजुराहो लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पहले सपा प्रत्यासी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त हुआ। फिर इंडिया गठबंधन ने ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आरबी प्रजापति को समर्थन देकर अपनी साख बचाई।
100 समर्थक भी हुए शामिल
अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष कंधी यादव ने अपने करीब 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ज्वाइन करने में बाद सपा नेता कंधी यादव ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से सदस्यता ग्रहण की है।
कहा कि सपा में कोई भविष्य नहीं है। चुनाव लड़ने के लिए नेता नहीं मिल रहे हैं। इसलिए मोदी की योजनाएं और भाजपा रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कहा कि मैं धन्य हो गया हूं कि मैं अब बड़े उत्सव के साथ श्री रामलला की खुशियां मना पाऊंगा।
मैं सनातनी हूं और गर्व के साथ अब जय श्री राम कह सकता हूं। जिन लोगों ने सदस्यता ग्रहण की, उनमें मुख्य रूप से, सपा के नगर अध्यक्ष हरिराम लखेरा, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष महेंद्र यादव, जितेंद्र यादव सहित करीब 100 लोग शामिल हैं।