1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. भोपाल: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम योजना लागू

भोपाल: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम योजना लागू

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिजली कंपनियों के इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम बीमा योजना लागू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की 32,000 मेगावाट विद्युत क्षमता का जिक्र करते हुए कर्मचारियों के प्रमोशन और नई भर्तियों का सिलसिला जारी रखने का भी भरोसा दिया है।

By: Nivedita 
Updated:
भोपाल: सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बिजली कंपनियों के कर्मचारियों और इंजीनियरों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम योजना लागू

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और विशेषकर बिजली विभाग से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की बिजली कंपनियों के तमाम इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिक्लेम बीमा योजना शुरू करने की आधिकारिक घोषणा की है। त्योहारी सीजन के ठीक पहले सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बिजली उत्पादन में सरप्लस बना मध्य प्रदेश, 30% हिस्सा ग्रीन एनर्जी का

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की ऊर्जा क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि आज मध्य प्रदेश देश के अग्रणी ‘सरप्लस’ (बिजली सरप्लस) राज्यों की सूची में शामिल हो चुका है। वर्तमान में राज्य के पास लगभग 32,000 मेगावाट की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता उपलब्ध है, जिसमें से करीब 30 प्रतिशत हिस्सा पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन एनर्जी का है।

 

कर्मचारियों के कल्याण और स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल औद्योगिक विकास या बिजली उत्पादन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इस सेक्टर को संभालने वाले हर एक कर्मचारी, अधिकारी और उनके आश्रित परिवारों का स्वास्थ्य और कल्याण भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस नई कैशलेस मेडिक्लेम पॉलिसी के लागू होने से अब बिजली कर्मियों को स्वास्थ्य से जुड़ी आपात स्थितियों में वित्तीय परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

प्रमोशन और नई भर्तियों का सिलसिला रहेगा जारी

स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के भविष्य को लेकर भी सकारात्मक संदेश दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग में कर्मचारियों के पदोन्नति (पमोशन) और नई भर्तियों की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से आगे भी जारी रहेगी। सरकार के इस कदम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलने के साथ ही कर्मचारियों का मनोबल भी ऊंचा रहेगा।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...