नई दिल्ली: टेलीविजन का मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ साल 2015 से हर घर में सभी का फेवरेट शो है। इस शो के हर किरदार सभी को बेहद पसंद है। शो में अंगूरी भाभी को लोग जितना प्यार करते है उतना ही प्यार हर किरदान से सभी फैंस करते है। तो वहीं इस शो में कॉंमेडी करती अम्मा जी भी हर घर में सभी की फेवरेट है।

जी हां हम बात कर रहे है सीरियल ‘भाबीजी घर पर है’ की अम्मा जी यानि सोमा राठौड़ की जो अपनी कॉमेडी और अलग अंदाज के लिए खूब पहचानी जाती है।

शो में अक्सर आपने देखा होगा कि अम्माजी के मोटापे का मजाक विभूति नारायण उड़ाते रहते हैं। लेकिन एक वक्त वो भी था जब सोमा राठौड़ खूब पतली हुआ करती थीं और खूबसूरत इतनी कि अनीता भाभी को भी मात दे दें। जी हां अगर यकीन नहीं आता तो जरा इस फोटो को देख लीजिए। ये तस्वीर काफी पुरानी हो चुकी है जिसे देखकर सोमा को पहचानना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।

सोमा राठौड़ का अचानक वजन बढ़ना शुरु होता गया और ऐसा वजन बढ़ा कि फिर उनकी पूरी काया ही बदल गयी। दरअसल, सोमा के वजन बढ़ने की वजह उनका डिप्रेशन का शिकार होना था। सोमा जब 23 साल की थीं तभी उनकी शादी हो गई थी, लेकिन 10 सालों बाद ही सोमा का तलाक भी हो गया और तलाक का झटका सोमा बर्दाश्त नहीं कर पायी और डिप्रेशन का शिकार हो गयी। और इसका सीधा असर पड़ा उनकी हेल्थ पर और धीरे-धीरे उनका वजन बढ़ने लगा।

सोमा भले ही अब मोटी हो गयी हो लेकिन अभी भी वो अपनी एक्टिंग और कॉमेडी के लिए हर घर में राज कर रही है।