1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बेंगलुरु हिंसा : यूपी के योगी मॉडल से होगी दंगाइयों से वसूली, पढ़े

बेंगलुरु हिंसा : यूपी के योगी मॉडल से होगी दंगाइयों से वसूली, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेंगलुरु हिंसा : यूपी के योगी मॉडल से होगी दंगाइयों से वसूली, पढ़े

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई है और 60 पुलिसकर्मियों समेत दर्जनों घायल हुए हैं। सरकार का कहना है कि इतने भारी पैमाने पर हिंसा सुनियोजित ही हो सकती है।

ऐसे में अब सरकार ने यूपी के योगी मॉडल का अनुसरण करने का निर्णय ले लिया है। दरअसल सीएए के खिलाफ जो यूपी में प्रदर्शन हुए थे उसमें जो भी संपत्ति का नुकसान हुआ था उसे दंगाइयों से ही वसूला गया था और उनके पोस्टर तक चस्पा किए गए थे।

अब इसी तर्ज पर कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने कहा है कि दंगे सुनियोजित थे और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए पेट्रोल बम और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया।

300 से अधिक गाड़ियां जला दी गई है और हमारे पास कुछ संदिग्ध हैं, लेकिन जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकती है। हम यूपी की तरह दंगा करने वालों से नुकसान की वसूली करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...