1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, युवाओं को रोजगार दिलाने पर दिया जोर

चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, युवाओं को रोजगार दिलाने पर दिया जोर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट, युवाओं को रोजगार दिलाने पर दिया जोर

बिहार में विधान सभा चुनाव ऐलान होने के बाद से चुनावी माहौल गरमाया हुआ है और विभिन्न राजनैतिक पार्टियां अपने अपने स्तर पर चुनावी वादे कर रही हैं। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय पार्ट-2 जारी किया।

इससे पहले 2015 विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने सात निश्चय पार्ट-1 जारी किया था, जिसमें अगले 5 साल में बिहार में जो विकास के कार्यक्रम चलाए जाएंगे, उसका लेखा-जोखा था।

सात निश्चय पार्ट-2 की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा, लोगों की सेवा करना हमारा धर्म है। आप सभी को धन्यवाद कि मुझे बिहार की सेवा करने का मौका दिया। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग और आशीर्वाद से 7 निश्चय भाग-2 को क्रियान्वित कर हम राज्य को विकास की और ऊंचाईयों तक पहुंचाते हुए सक्षम एवं स्वावलंबी बिहार बनाएंगे।

सात निश्चय पार्ट-2 में नीतीश कुमार ने सबसे पहली प्राथमिकता युवाओं को दी है। उसके बाद महिलाओं को सशक्त और सक्षम बनाने की योजना है। तीसरा स्थान खेती और सिंचाई को दिया गया है। चौथे नंबर पर स्वच्छ गांव और समृद्ध गांव का लक्ष्य रखा गया।

पांचवें नंबर पर स्वच्छ शहर, विकसित शहर की योजना है। छठे नंबर पर सुलभ संपर्कता का लक्ष्य रखा गया है। सातवें नंबर पर सभी के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की योजना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...