1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बरगी डैम हादसाः मौके पर पहुंचे उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा

बरगी डैम हादसाः मौके पर पहुंचे उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा

रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की टीम होमगार्ड और पुलिस प्रशासन की टीम लगातार कड़ी मशक्कत कर बरगी डैम में डूबे हुए क्रूज को बाहर निकाला।

By: Naredra 
Updated:
बरगी डैम हादसाः मौके पर पहुंचे उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राहत और बचाव कार्यों का लिया जायजा

जबलपुर के बरगी डैम में कल शाम को हुए हादसे में 29 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि नौ लोगों की मौत हो गई। घटना का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंचे। वहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे और विधायक मौके पर मौजूद रहे। वहीं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि न सिर्फ क्रूज पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, बल्कि बांध में हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पर्यटन विभाग के मंत्री धर्मेंद्र लोधी भी मौके पर मौजूद रहे।

बरगी डैम में लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार कल से लेकर आज तक जारी रहा। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की टीम होमगार्ड और पुलिस प्रशासन की टीम लगातार कड़ी मशक्कत कर बरगी डैम में डूबे हुए क्रूज को बाहर निकाला। इस सारी घटना पर नजर लगातार नजर बनाए हुए है वहीं प्रशासन ने बरगी डैम पर क्रूज चलने पर रोक लगा दी है।

जबलपुर से संवाददाता दिनेश चौधरी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...