{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }
अक्सर पुलिस की वर्दी और विवाद से जुड़ी हुई खबरे ही हम अक्सर खबरों में देखते रहते है पर लॉकडाउन में पुलिस का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है।

जैसे इस वायरल वीडियो में दिख रहे बरेली रेंज के डीआईजी राजेश कुमार पांडेय है जिन्होंने भूखे राहगीरों के बाद अब भूखे जानवरो की भी सुध ली है, एक मंदिर के बाहर ये कुत्तो को खाना खिलाते दिख रहे है।

भूखे कुत्तो उनके चारो तरफ खड़े हो कर सब्र के साथ उनके हाथ से रोटियां ले कर खा रहे है । सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसके पीछे की कहानी पता चली दरअसल डीआइजी राजेश कुमार पांडेय बरेली के धोपेश्वरनाथ मंदिर पूजा के लिए जाते है।

वहाँ उन्हें पुजारी ने बताया कि ये कुत्ते कई कई दिन से भूखे है।आम दिनों में यहाँ आने वाले श्रद्धालु इनको खाने पीने को देते रहते थे पर लॉकडाउन में इनके भी भूखे मरने की नौबत आ गई।तब डीआईजी ने घर दे रोटी बनवा कर उनकी भूख मिटाई।