1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली: किराने के गोदाम में लगी भीषण आग

बरेली: किराने के गोदाम में लगी भीषण आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली: किराने के गोदाम में लगी भीषण आग

{ बरेली से दीपक कुमार की रिपोर्ट }

बरेली के बहेड़ी में कब्रिस्तान रोड शेरनगर में आसिफ रज़ा के मकान में नीचे बने गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई जो देखते देखते पूरे घर में फ़ैल गयी, मकान के दूसरी मंजिल पर रह रहे आसिफ के परिवार वालो को छत से पड़ोसी के मकान पर निकाल कर किसी तरह से बचाया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बहेड़ी इंसपेक्टर पंकज पंन्त को दी तो उन्होंने किसी तरह से फायर ब्रिगेड वालो को सूचित किया, लगभग आधा घंटा देरी से पहुची फायर बिग्रेड की गाड़ी लेकिन मौके पर गाड़ी के पम्प ने काम करना छोड़ दिया।

मौके पर पहुची पांच गाड़ियों से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने तीन घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक गोदाम में रखा किराने का सारा सामान जलकर खाक हो गया था, बहेड़ी में एक साल में आधा दर्जन से ज्यादा आग से हादसे हो चुके है लेकिन आज तक 27 साल पुरानी फायर ब्रिगेड की गाड़ी से काम चलाया जा रहा है ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...