1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली : रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने एथलीट ट्रैक का उद्धघाटन किया

बरेली : रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने एथलीट ट्रैक का उद्धघाटन किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बरेली : रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने एथलीट ट्रैक का उद्धघाटन किया

दीपक की रिपोर्ट

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर बनाये गए एथलीट ट्रैक का केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने उद्धघाटन किया।

इस अंतरराष्ट्रीय एथलीट सेंसर युक्त ट्रैक पर खिलाड़ीयो को अपना प्रदर्शन बेहतर करने में मदद मिलेगी। सेंसर से युक्त ट्रैक पर एथलीट की स्पीड का पता लगाया जा सकता है। पूरे ट्रैक पर 40 से 50 मीटर की दूरी पर सेंसर लगाए गए है।

विश्व विद्यालय के खेल विभाग ने 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू कराया था जो अब जाकर तैयार हो चुका है इसकी कुल लागत सात करोड़ उन्नीस लाख रुपये आयी है जिसको आस्ट्रेलिया के मैटेरियल से तैयार किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में खिलाडी सेंसर युक्त बेल्ट पहनकर ही प्रतिस्पर्धा में शामिल होंगे जिससे उनकी दौड़ने की रफ्तार और वास्तविक स्थिति का पता लगा सकेगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा- प्रधानमंत्री जी खेल को बढ़ावा दे रहे है यह सिंथेटिक एथलीट ट्रैक उन खिलाड़ियों को मौका देगे जिनकी खेल में रुचि है।

दिल्ली और लखनऊ के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय ट्रैक बरेली को मिला है यहाँ खिलाड़ी अपनी पहचान बनायेगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...