उत्तर प्रदेश के बरेली में जनता कर्फ्यू के बीच रोड पर बेवजह घूमने वालों को पुलिस-प्रशासन ने नायाब तरीके से सबक सिखाया। पुलिस ने करीब 58 लोगो को गिरफ्तार किया और उन्हें एक पर्चा थमाकर उनकी फोटो खींची।
जो पर्चा उन्हें पकड़ाया गया उस पर लिखा था की ” मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं घर पर नहीं रहूंगा।” . आपको बता दे की कोरोनावायरस के चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली समेत 16 जिलों में सोमवार से 25 मार्च तक लॉकडाउन घोषित किया है।

बरेली पुलिस ने इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। आपको बता दे की इस देश में अब तक 500 के करीब मामले सामने आ चुके है वही 450 से अधिक एक्टिव केस है वही 30 लोग ठीक होकर घर भी जा चुके है। राहत की बात यह रही की दिल्ली और यूपी में कल कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
यूपी की बात करे तो कोरोनावायरस के 30 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। इनमें लखनऊ, आगरा और नोएडा के 8-8 केस, गाजियाबाद में 2 और पीलीभीत, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी में एक-एक केस शामिल हैं।