बलरामपुर : पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री हेमंत कुटियाल द्वारा भारी पुलिस बल के साथ कस्बा उतरौला में पैदल गस्त किया गया। नगर के व्यापारियों से वार्ता कर जाम की समस्या पर विचार विमर्श करते हुए समाधान का भरोसा दिलाया।
खरीदारी आदि के उद्देश्य से घूम रहे लोगों तथा जलपान की दुकानों पर बैठे लोगों से मिलकर मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने का निर्देश दिया गया।
दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी लेकर चलने वाले, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले, संदिग्ध दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को चेक किया गया। तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए भविष्य में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राधा रमण सिंह,अतिरिक्त क्राइम इंस्पेक्टर यासीन खान भी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र क्षेत्राधिकारी नगर वरुण कुमार मिश्र एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा भारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में करते हुए व्यापारियों एवं आम जनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया।