{ बलिया से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट }
बलिया जनपद के गड़वार ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चवरी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली, जहाँ इन मासूम हाथों में विद्या होनी चाहिए वही शिक्षक ठेला खिंचवा रहे हैं।

जब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक यादव ने विद्यालय की मिड डे मील का खाद्यान्न समाप्त होने के बाद कोई ठेला खिंचने वाला नही नही मिला तो विद्या के मंदिर में शिक्षा ग्रहण करने आये मासूम बच्चों से ठेला मंगवा कर कोटेदार के घर भेज दिया।

यह ईट से बनी सड़क पर मासूमों को ठेला ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं और कोटेदार के घर से खाद्यान्न की पांच बोरियो को ठेले पर लादकर इन कंकड़ीली सड़को से होकर विद्यालय ले जाते हुए पांच मासूम बच्चों को आप देखकर ही अन्दाजा लगा सकते हैं कि मासूमो को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा होगा।

इसके बाद शिक्षक सामने खड़े होकर देखते रहे लेकिन ठेला छूने तक हिमाकत नही किये और मासूमो को ठेला को लेकर विद्यालय के कमरे में ले जाने में कितनी मशक्क्त की।

आप देख सकते है कि जो यूपी की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा से सवालों में रहा है और सवाल उठने के बाद भी कार्यवाही के नाम पर खाना पूर्ति होती है।