1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बहराइच: कोरोना के भय से शॉपिंग मालों में सन्नाटा, पढ़िये

बहराइच: कोरोना के भय से शॉपिंग मालों में सन्नाटा, पढ़िये

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बहराइच: कोरोना के भय से शॉपिंग मालों में सन्नाटा, पढ़िये

{ बहराइच से मनीष जी की रिपोर्ट }

कोरोना के कहर का भय हर तरफ दिखाई पड़ने लगा है, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए फरमान के बाद एक तरफ स्कूल कॉलेजों को बंद कर किया गया है ताकि लोग कोरोना के प्रकोप से बच सकें।

लेकिन इस कोरोना के भय ने लोगों को इस कदर दहशत में डाल दिया है कि अब लोग भीड़भाड़ वाले हर जगह से बचते दिखाई पड़ रहे हैं, जनपद बहराइच में भी कोरोना का जबरदस्त डर लोगों के बीच देखने को मिला।

bahraich-silence-in-shopping-malls-due-to-fear-of-corona-read
खाली पड़े है सारे बाज़ार

जिस शॉपिंग मॉल में 7 बजे सैकड़ों ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रहती थी वहां कीरोना के भय से जबरदस्त सन्नाटा पसर चुका है, करोड़ों की लागत लगाए शॉपिंग मॉल्स के दुकानदार ग्राहक के इन्तजार में पलके बिछाए बैठे दिखे।

बिग बाज़ार में बस एक्का दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे है

वी मार्ट के मैनेजर गौरव सिंह ने बताया कि कोरोना के डर से लोग शॉपिंग मॉल नही आ रहे हैं जिसकी वजह से बिजनेस व्यवस्था बर्बादी की कगार पर पहुँचने लगा हैं वहीं वी 2 के मैनेजर धरम गुप्ता ने बताया कि जबतक कोरोना का भय लीगों के मन से नही निकलता तब तक ये मंदी का व्यापार यूँ ही चलेगा।

bahraich-silence-in-shopping-malls-due-to-fear-of-corona-read
कोरोना के भय से खाली पड़े बाज़ार

डर की वजह से लोग भीड़भाड़ वाले इलाके में जाना नहीं चाहते हैं यही वजह है कि शॉपिंग मॉल्स में चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...