{ बहराइच से मनीष शर्मा की रिपोर्ट }
जनपद बहराइच की आबकारी विभाग और दरगाह पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर जहरीली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

यह फैक्ट्री दरगाह इलाके के बख्शी पुरा में संचालित की जा रही थी, फैक्ट्री के भीतर से 40,हज़ार से अधिक बोतलों के ढक्कन बरामद किए गए हैं। इसी के साथ 85 हज़ार से अधिक होलोग्राम भी बरामद किए गए हैं।

सबसे बड़ी बात देखने को यह मिली है कि फैक्ट्री के भीतर से यूरिया नौसादर सहित तमाम ऐसी चीजें बरामद हुई है जो जहरीली शराब बनाने में प्रयोग की जाती है।

इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है, नगर सीओ टी एन दुबे ने बताया कि यह बड़ा खुलासा किया गया है , उन्होंने बताया है कि 3 लोग गिरफ्त में लिए गए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।

बड़े पैमाने पर जहरीली शराब बनाई जा रही थी और यह शराब जनपद के अलावा कहां कहां भेजी जा रही थी ? इसका भी पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जहरीली शराब बनाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा जो लोग भी गिरफ्त में आएंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।