रिपोर्ट- मनीष शर्मा
चीन के द्वारा की गई शर्मनाक हिमाकत के को देखकर भारत की जनता में आक्रोश फैल गया है लोगों का कहना है कि चीन के द्वारा की गई इस कायराना हरकत के बाद उसे भारत की तरफ से मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए .
जनपद बहराइच में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों ने चीन का पुतला फूंकते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए .
लोगों ने कहा की सीमांकन मुद्दे को लेकर किसी भी कीमत पर भारत को पीछे नहीं हटना चाहिए और जिस तरह से चीन ने हमारे सैनिकों पर गोलियां बरसाई है ठीक उसी तरह से उनके तमाम सैनिकों को नेस्तनाबूद कर देना चाहिए .
चाइना का पुतला फूंकने के बाद पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि चाइना द्वारा किया गया यह कृत्य अति निंदनीय है .भारत सरकार को इसका बदला लेना चाहिए और चुन-चुन कर चीन के सैनिकों को नेस्तनाबूद कर देना चाहिए .