{ बागपत से विपिन सोलंकी की रिपोर्ट }
अहेड़ा गांव के रहने वाले युवक साबुद्दीन का शव निवाड़ा गांव के पास औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ियों में मिला था जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी और आज उस वक्त पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी जब पुलिस ने अहेड़ा गांव के ही रहने वाले हत्यारोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया .

और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या की वारदात में इस्तेमाल खून से सनी हुई ईंट भी बारमद कर ली , हत्या की वारदात को अंजाम मृतक के ही गांव के रहने वाले युवक फिरोज ने मामूली मारपीट के विवाद का बदला लेने के लिए दिया था .

आरोपी ने पुलिस को बताया कि अब से करीब डेढ़ माह पूर्व मृतक साबुद्दीन ने अपने भाइयो के साथ मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट कर दी थी जिसका बदला लेने के लिए उसने साबुद्दीन की हत्या करने की योजना बनाई और 10 फरवरी को उसने साबुद्दीन को काम दिलाने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ शराब पी, उसके सिर पर ईंट से हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया था .