नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर योह गुरु बाबा रामदेव का रिएक्शन आया है। बाबा ने कहा है कि प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्की नागरिकता देने के लिए है। अपना नाम लेते हुए बाबा ने कहा कि, देश के मुस्लिम नागरिकों का उतना ही अधिकार है जितना की इस देश में मेरा अधिकार है। ये सिर्फ एक भय पैदा किया गया है। लोगों की भावनाओ को गलत दिशा में लगाया जा रहा है। इसमें कुछ राजनीतिक दल, कुछ धार्मिक लोग और विदेशी ताकतें भी शामिल हैं। इस से दुनियां में भारत की बदनामी हो रही है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हो रहे प्रदर्शन और पिछले दिनों इस कानून को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसा पर बाबा रामदेव ने कहा कि, देश में देशभक्त मुसलमानों का सम्मान है लेकिन इनमें से कुछ मुसलमान बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं कोई अमित शाह, कोई प्रधानमंत्री की कब्र खोदने की बात कर रहा ह। इसके आगे उन्होंने ऐसे लोगों को कहा कि, ये मुस्लिम समाज की सोच नहीं है, और ऐसे लोगों के खिलाफ बाकी मुस्लिम समाज के लोगों को आगे आना चाहिए।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली के शाहिनबाग में अब भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे भी हैं। कई नेताओं का इस पर कहना है कि महिलाओं और बच्चों को ढ़ाल बनाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। और उन महिलाओं को इस कानून के बारे गलत बताया गया है। शाहिनबाग के प्रदर्शन पर बाबा ने कहा कि, मैं ये बारबार कहता हूं कि इस देश के मुसलमानों की नागरिकता कोई नहीं छीन सकता।
दिल्ली में होने वाले चुनाव को लकेर बाबा रामदेव ने कहा कि, इस चुनाव के लिए मेरी सभी को शुभकामनाएं, सब जोर आजमाए, जिसको जनादेश मिले उसका स्वागत करें। इसके बाबा ने कहा कि, दिल्ली के चुनाव से पाकिस्तान का कोई कनेक्शन नहीं है लेकिन ये सच है कि कुछ लोग चुनाव के समय पाकिस्तान परस्त बयान देते हैं जिनका उपयोग पाकिस्तान करता है।