{ संवाददाता प्रदीप आनंद की रिपोर्ट }
9 नवम्बर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के आये ऐतिहासिक निर्णय में कोर्ट ने राम लला विराजमान को ही जन्म भूमि का हकदार मानते हुए राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ़ किया, इस निर्णय के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या आ रहे है।
उनके लिए यह स्थल इसलिए भी ख़ास है क्यूंकि उनके गुरु भी इस राम मंदिर आंदोलन से जीवन भर जुड़े रहे, अब चुकीं निर्णय आ चुका है, मंदिर के लिए ट्रस्ट भी बन गया है और माना जा रहा है कि अक्षय तृतीया से मंदिर के बनने की भी शुरआत हो जायेगी।
आज अपने अयोध्या दौरे पर योगी जी साधू संतो से मुलाकात करेंगे वही राम जी के दर्शन भी करेंगे, रामलला के दर्शन करने के उपरांत सुग्रीव किला व फटिक शिला आश्रम में चल रहे धार्मिक आयोजनों में भी शामिल होंगे।
माना जा रहे कि दोपहर बाद वो सुग्रीव किला में आयोजित साकेतवासी स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के वैकुंठोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही फटिकशिला आश्रम में चल रहे श्रीरामनाम महायज्ञ में भी वह शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रामनगरी के संत-धर्माचार्यों में उत्साह है।