उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज से ऑटो एक्सपो-2020 शुरू हो रहा है, ऑटो एक्सपो-2020 के पहले दिन 16 कंपनियां अपने 42 वाहनों से पर्दा उठाएंगी। जबकि तीन कंपनियां अपनी तकनीक प्रदर्शित करेंगी।
विश्वभर की ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कांसेप्ट, हाईब्रिड, इलेक्ट्रिक, बीएस-6 वाहनों को पेश करेंगी। इस बार सबसे अधिक जोर इलेक्ट्रिक वाहनों पर रहेगा। इस बार माना जा रहा है कि दर्शकों को आवाज से चलने वाली कार देखने को मिलेगी। इलके अलावा भारत की पहली ‘डबल सन रूफ’ वाली कार भी लॉंन्च होगी।
5 और 6 फरवरी को नए मॉडलों से पर्दा उठेगा। जबकि, आम जनता 7 फरवरी से भाग ले सकेगी, उम्मीद जताई गयी है कि ऑटो एक्सपो-2020 में बीएस-6 वाहनों का दबदबा रहेगा। 12 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन की थीम ‘एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी’ रखी गई है।
भारतीय कंपनियों की बात करे तो मारुति, रेनॉ, टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर्स, एमजी मोटर्स, किया मोटर्स, ग्रेट वॉल मोटर्स, मर्सिडीड बेंज, फॉक्सवैगन, स्कोडा, जेबीएम, फोर्स मोटर्स, सुजूकी मोटरसाइकिल्स, महिंद्र एंड महिंद्र, एफएडब्ल्यू (बर्ड ग्रुप), एसएमएल ईसूजू अपने वाहनों को पेश करेंगे।