Rekha

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव का आज दिल्ली दौरा, गेहूं और सोयाबीन MSP पर अहम मीटिंग

MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव का आज दिल्ली दौरा, गेहूं और सोयाबीन MSP पर अहम मीटिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे, जहां वे गेहूं और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर केंद्र सरकार के साथ महत्वपूर्ण मीटिंग करेंगे। मध्य प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है, विशेष रूप से गेहूं उत्पादन में, और किसानों से जुड़े इस मुद्दे पर चर्चा को लेकर मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत: शिवराज सिंह का ऐलान – MSP पर होगी खरीदी

सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत: शिवराज सिंह का ऐलान – MSP पर होगी खरीदी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पूरी तरह से किसान हितैषी है, और उनकी प्राथमिकता यह है कि किसानों को उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिले। शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सोयाबीन की खरीदी के लिए पूरी तरह तैयार है।

मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सियासी घमासान: कांग्रेस की ‘किसान न्याय यात्रा’ पर BJP का पलटवार

मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सियासी घमासान: कांग्रेस की ‘किसान न्याय यात्रा’ पर BJP का पलटवार

मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस की 'किसान न्याय यात्रा' के जरिए सरकार पर किसानों के साथ न्याय न करने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि बीजेपी के नेताओं ने इस यात्रा को किसानों के अपमान के रूप में देखा है।

रीवा एयरपोर्ट को मिला DGCA से लायसेंस, विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया आयाम बोले डिप्टी सीएम

रीवा एयरपोर्ट को मिला DGCA से लायसेंस, विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया आयाम बोले डिप्टी सीएम

रीवा एयरपोर्ट को यात्री और मालवाहक उड़ानों के संचालन के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से लाइसेंस मिल चुका है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे विंध्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के नागरिकों का हवाई यात्रा का सपना जल्द ही साकार होने वाला है।

Kisan Nyay Yatra: एमपी में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्टर कार्यालयों का घेराव- आज से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

Kisan Nyay Yatra: एमपी में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्टर कार्यालयों का घेराव- आज से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा

मध्य प्रदेश में आज से कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शुरू हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह प्रदेश स्तरीय ट्रैक्टर रैली आंदोलन मंदसौर जिले के गरोठ से शुरू होगा।

MP News: सीएम मोहन यादव की आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

MP News: सीएम मोहन यादव की आज कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

आज मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री दिनभर कई बैक-टू-बैक समीक्षा बैठकों का नेतृत्व करेंगे, जिनमें राज्य के विकास और प्रशासन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

मध्य प्रदेश में जिलों के परिसीमन पर घमासान, कांग्रेस और BJP आमने-सामने

मध्य प्रदेश में जिलों के परिसीमन पर घमासान, कांग्रेस और BJP आमने-सामने

मध्य प्रदेश में जिलों के परिसीमन पर सियासी घमासान तेज हो गया है। राज्य सरकार के जिलों के सीमांकन के फैसले पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं, जबकि BJP ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कराएगी जातीय जनगणना: जीतू पटवारी का ऐलान, BJP-RSS पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कराएगी जातीय जनगणना: जीतू पटवारी का ऐलान, BJP-RSS पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश में जातीय जनगणना को लेकर राजनीति गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस ने जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है, जिसके लिए पार्टी आंदोलन करने की तैयारी में है। इस बारे में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि अगर केंद्र और राज्य सरकार जातीय जनगणना नहीं कराती है, तो कांग्रेस इस दिशा में खुद काम करेगी।

MP News: विधायक निर्मला सप्रे के इस्तीफे की अटकलें: BJP में शामिल होने के बाद उपचुनाव की तैयारी

MP News: विधायक निर्मला सप्रे के इस्तीफे की अटकलें: BJP में शामिल होने के बाद उपचुनाव की तैयारी

मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि विधायक निर्मला सप्रे के इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। निर्मला सप्रे, जो लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई थीं, अब तक विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, ‘जिलों- संभागों का होगा परिसीमन’, जनता की समस्याएं होंगी हल

MP News: सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, ‘जिलों- संभागों का होगा परिसीमन’, जनता की समस्याएं होंगी हल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में जिलों, संभागों और तहसीलों की सीमाओं को नए सिरे से तय करने का बड़ा फैसला लिया है। परिसीमन आयोग का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व एसीएस रैंक के रिटायर्ड अधिकारी मनोज श्रीवास्तव करेंगे।

आज सागर दौरे पर सीएम मोहन यादव, लाडली बहनों को देंगे सौगात, कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

आज सागर दौरे पर सीएम मोहन यादव, लाडली बहनों को देंगे सौगात, कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सागर के दौरे पर हैं, जहां वे लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को बड़ी सौगात देंगे। बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एक सिंगल क्लिक के माध्यम से लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खातों में ₹1,574 करोड़ ट्रांसफर करेंगे।

MP News: शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- ‘हम माता-पिता के साथ है’

MP News: शहीद जवान के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- ‘हम माता-पिता के साथ है’

सिक्किम में हुए सड़क हादसे में शहीद हुए प्रदीप पटेल के परिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह हमारे लिए एक अत्यंत पीड़ादायक क्षण है, लेकिन देश और सेना पर हमें हमेशा गर्व रहेगा।

विनेश फोगाट नहीं लड़ पाएंगी हरियाणा विधानसभा चुनाव, सामने आई बड़ी खबर

विनेश फोगाट नहीं लड़ पाएंगी हरियाणा विधानसभा चुनाव, सामने आई बड़ी खबर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने हाल ही में भारतीय रेलवे से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लेकिन अब विनेश के चुनाव लड़ने पर संशय खड़ा हो गया है क्योंकि रेलवे ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

MP News: 9 सितंबर को सीएम मोहन यादव का बीना दौरा

MP News: 9 सितंबर को सीएम मोहन यादव का बीना दौरा

बीना को जिला बनाए जाने की अटकलों के बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 9 सितंबर को बीना दौरा तय हो गया है। वे सागर जिले के बीना में 3 घंटे तक रुककर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले उनका दौरा 4 सितंबर को निर्धारित था, लेकिन उनके पिता के दुखद निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, खजुराहो में शहीद प्रदीप पटेल को देंगे श्रद्धांजलि

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, खजुराहो में शहीद प्रदीप पटेल को देंगे श्रद्धांजलि

गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से इंदौर एयरपोर्ट से खजुराहो के लिए रवाना होंगे। खजुराहो पहुंचने पर, वे छतरपुर जिले के शहीद जवान प्रदीप पटेल के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।