बलरामपुर के ग्रामसभा कलवारी निवासी पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक के घर को जलाने के बाद घर को गिराकर पत्रकार साथी पर हमलावरों ने हमला किया। बुरी तरह से जले निर्भीक जी का देहांत रात्रि करीब ग्यारह बजे ट्रामा सेंटर लखनऊ में हो गया।
वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया,उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने की गुहार लगाई हैैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे शिकायती पत्र में प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच शुरू करने के साथ ही बलरामपुर DM एवम SP को तत्काल प्रभाव से हटाने की की मांग किया गया है।
तत्काल प्रभाव से कार्यवाही न होने पर वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया इकाई भारतीय मज़दूर संघ पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरने पर मजबूर होगा।
शुक्रवार की रात लगभग 11:30 बजे पत्रकार राकेश सिंह के मकान में भीषण आग लगने और आग से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक एक युवक का शव जलकर राख हो चुका था।
पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक जलने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल राकेश सिंह को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया हैं।