केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री मंत्री रामदास अठावले ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का सुझाव दिया है।
दरअसल ऐसा उन्होंने इसलिए कहा है क्यूंकि आज़ाद और सिब्बल पर बीजेपी की मदद करने के आरोप लगाए जा रहे है। अठावले ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी में दिग्गज नेताओं का अपमान होता है तो उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह बीजेपी में शामिल हो जाना चाहिए. बीजेपी खुले दिल से सभी का स्वागत करेगी।
उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने सिब्बल, आजाद पर भाजपा की ओर से काम करने का आरोप लगाया है और इसलिए, मैं सिब्बल, आजाद से कांग्रेस से इस्तीफा देने का अनुरोध करता हूं।
उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन अब सालों साल सत्ता में रहने वाला है और उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए को 350 सीटें मिलेंगी।