1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. भारत में लॉन्च हुआ Asus Zenbook Flips S , लैपटॉप और टैबलेट का मज़ा एक साथ

भारत में लॉन्च हुआ Asus Zenbook Flips S , लैपटॉप और टैबलेट का मज़ा एक साथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत में लॉन्च हुआ Asus Zenbook Flips S , लैपटॉप और टैबलेट का मज़ा एक साथ

दुनिया टेक्नॉलजी के मामले में काफी अडवांस होती जा रही है और तरह-तरह की कंपनियां लेटेस्ट टेक्नॉलजी से लैस स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट समेत धांसू इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बनाकर लॉन्च कर रही हैं।

इसी कड़ी में ताईवान की कंपनी Asus ने अपनी पॉप्युलर जेनबुक सीरीज के लैपटॉप में एक और जबरदस्त लैपटॉप Asus Zenbook Flip S  लॉन्च किया है, जो बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

Asus ZenBook Flip S को आप लैपटॉप के रूप में इस्तेमाल को कर ही सकते हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर टैबलेट के रूप में भी उपयोग करते हैं। इस लैपटॉप के साथ एक Stylus Pen भी दिया जा रहा है, जो आपको टैब फॉर्मेट में इस्तेमाल करते वक्त काम आएगा।

प्रीमियम लुक और लाइट वेट:-

Asus ZenBook Flip S लुक के साथ ही बिल्ड क्वॉलिटी के मामले में भी काफी शानदार है। इस प्रीमियम 2 in 1 ultrabook की मदद से आप कई काम कर सकते हैं। वहीं फीचर्स के मामले में तो यह इतना जबरदस्त है कि पूछिए ही मत।

आसुस ने ZenBook Flip S को भारत में 1,49,990 रुपये में लॉन्च किया है। इस अल्ट्राबुक को बड़ी बैटरी के साथ ही 4K display के साथ लॉन्च किया गया है। इस लैपटॉप का वजन 1.2 किलोग्राम है और इसकी मोटाई महज 14 एमएम है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...