{ अलीगढ से मुकेश कुमार की रिपोर्ट }
अलीगढ़ में अखिल भारत हिंदू महासभा राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया, प्रेस वार्ता में उन्होंने सीएम योगी के पाकिस्तान वाले बयान का समर्थन करते हुए सीएए का समर्थन करने वाले लोगों पर कड़ा प्रहार किया।
आपको बता दें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे पहले भी गांधीजी के पुतले को गोली मारने के मामले के बाद चर्चाओं में आए थे।
आज फिर उन्होंने सीएए का विरोध करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए देश में इस्लामिक आतंकवाद बढ़ाने और अलगाववाद की स्थिति पैदा करने का वाला बयान दिया है, साथ ही उन्होंने देश का विभाजन करने की बात कहने वालों को सरेआम गोली मारने की बात कही।

प्रेसवार्ता में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पाकिस्तान भेजने वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग देश में सीएए का विरोध कर रहे है, वो पाकिस्तान चले जाएं, उनका सारा खर्चा अखिल भारत हिन्दू महासभा उठाएगा।
वही उन्होंने कहा कि जो सीएए जा विरोध कर रहे हैं, वह पाकिस्तान परस्त लोग हैं, उनकी मानसिकता आतंकवादी और अलगाववादी प्रवर्ती की है, ऐसे लोगों को तत्काल रुप से गोली मार देने का सरकार को काम करना चाहिए।