1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. समीर वानखेड़े का बड़ा खुलासा, तो इस लिए आर्यन ड्रग्स केस से हटाया गया क्योंकि…

समीर वानखेड़े का बड़ा खुलासा, तो इस लिए आर्यन ड्रग्स केस से हटाया गया क्योंकि…

Sameer Wankhede Removed From Drugs-On-Cruise Probe: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस मामले से अलग होने के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने इसे लेकर खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर के पद से नहीं हटाया गया है.

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
समीर वानखेड़े का बड़ा खुलासा, तो इस लिए आर्यन ड्रग्स केस से हटाया गया क्योंकि…

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस मामले से अलग होने के बाद एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने इसे लेकर खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर के पद से नहीं हटाया गया है।

वानखेड़े ने बताया कि वह मुंबई जोन के जोनल डायरेक्टर के पद पर हैं और उन्हें इस पद से नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह भी मांग की थी कि केंद्रीय एजेंसी आर्यन खान मामले और नवाब मलिक के आरोपों की जांच करे। इसलिए अब यह अच्छा है कि एसआईटी अब जांच करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि ड्रग्स को लेकर वह आगे भी अपना ऑपरेशन जारी रखेंगे और वह चलता रहेगा। उन्होंने कहा, मुझे दिल्ली से नहीं अटैच किया गया है। इस मामले से हटने का मेरा आदेश एक दिन पहले आया है। सोमवार को डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह फिर से मुंबई जा रहे हैं। समीर वानखेड़े ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इस मामले के जांच अधिकारी (आईओ) नहीं थे।

उन्होंने कहा, मैंने अदालत में रिट याचिका में कहा था कि इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से की जानी चाहिए। गौरतलब है कि दिल्ली की टीम अब आर्यन खान केस, समीर खान केस, अरमान कोहली केस, इकबाल कासकर केस, कश्मीर ड्रग केस और एक अन्य मामले की जांच करेगी। ये मामले पहले मुंबई एनसीबी के जोन के थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...