1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. AAP की जीत पर केजरीवाल ने कहा- यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है

AAP की जीत पर केजरीवाल ने कहा- यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
AAP की जीत पर केजरीवाल ने कहा- यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत के साथ वापसी की है। आप दिल्ली में 60 से ज्यादा सीटों जीतती दिख रही है। जबकि बीजेपी 10 से भी कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। इस वक्त आम आदमी पार्टी के कई नेता अपनी अपनी जीत की खुशी मना रहे हैं। वहीं, अरविंद केजरीनाल ने आप के जीत पर लोगों को बधाई देते हुए कहा है कि, यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, मैं AAP में तीसरी बार विश्वास जताने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं। यह उन लोगों की जीत है जो मुझे अपना बेटा मानते हैं और हमें वोट देते हैं। अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि, यह एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत है। यह एक नया संकेत है।

चुनाव के नतीजे आने से पहले भगवान हनुमार को लेकर खुब राजनीति हुई थी, इसपर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यह भगवान हनुमान का दिन है जिन्होंने दिल्ली के लोगों को आशीर्वाद दिया है।

हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...