सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने चीन और नेपाल के साथ चल रहे सीमा विवाद को लेकर आज देश के सामने अपनी बात रखी है।
उन्होनें देश वासियों को भरोसा दिया है कि देश की सीमाएं सुरक्षित है। कोर कमांडर स्तर की बातचीत हुई है और समान रैंक के कमांडरों की बैठकें जारी हैं।
उन्होंने कहा कि नेपाल के साथ भी हमारे रिश्ते मजबूत हैं। हमारे बीच भौगोलिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक जुड़ाव है और दोनों देशों के लोग आपस में जुड़े हैं।
चीन को लेकर उन्होंने बयान दिया कि दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटी हैं। आपसी बातचीत के जरिए दोनों देशों के बीच सीमा रेखा को लेकर जो विवाद है उसको सुलझा लिया जाएगा।