1. हिन्दी समाचार
  2. जरूर पढ़े
  3. बांधवगढ़: टाइगर रिजर्व के बाघों को बाघ विहीन जंगलों में भेजने को मिली मंजूरी

बांधवगढ़: टाइगर रिजर्व के बाघों को बाघ विहीन जंगलों में भेजने को मिली मंजूरी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांधवगढ़: टाइगर रिजर्व के बाघों को बाघ विहीन जंगलों में भेजने को मिली मंजूरी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल ऐसे बाघ जो उत्पात मचाते है या अनाथ हो गए है अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र के बहेराहा इनक्लोजर में 9 बाघ कैद हैं, जिनमें से 7 बाघों को दूसरे जंगलों में बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए आजाद किया जाएगा.

बाघों की शिफ्टिंग के लिए NTCA के निर्देश पर एक विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है, जिन्होंने बाघों के उम्र, स्वभाव और स्वास्थ्य का अध्ययन किया और 9 बाघों में से 7 को शिफ्ट किए जाने की अनुशंषा कर दी है.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के प्रजनन एवं सरंक्षण के लिए दुनिया का सबसे बेहतर हैबिटेट मौजूद हैं और यही वजह है कि दुनिया भर के पर्यटकों को ये टाइगर रिजर्व 100 फीसदी बाघ दर्शन की गारंटी देता है और यहां के बाघ वंशजों से मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य टाइगर रिजर्व बाघों से गुलजार हो रहे हैं.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...