1. हिन्दी समाचार
  2. टैकनोलजी
  3. चीन के हजारों गेमिंग एप्प को बैन करने की तैयारी में Apple

चीन के हजारों गेमिंग एप्प को बैन करने की तैयारी में Apple

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीन के हजारों गेमिंग एप्प को बैन करने की तैयारी में Apple

Apple कंपनी की तरफ से चीनी ऐप डेवलपर्स को धमकी दी गई है कि Apple App स्टोर से हजारों वीडियो गेमिंग ऐप को हटाया जाएगा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार बीजिंग ने इंटरनेट पर कंट्रोल को टाइट किया है, साथ ही कुछ नए नियमों को जारी किया है।

जिसके चलते हजारों चीनी वीडियो गेम हटाने को हटाया जा सकता है। Apple ने एक मेमो में कहा कि कई सारे ऐप्स की तरफ से सरकार की ओर से जारी लाइसेंस का प्रूफ सब्मिट नही किया है।

ऐसे ऐप डेवलपर्स को साल के आखिरी तक सरकारी लाइसेंस की कॉपी सब्मिट करनी होगी, नहीं Apple App स्टोर से इन वीडियो ऐप को बैन कर दिया जाएगा।

ऐप सर्च फर्म Sensor Tower के आंकड़ों के मुताबिक Apple की ओर से पहले भी अपने चीनी ऑनलाइन स्टोर से हजारों ऐप को हटाया जा चुका है।

इसमें करीब 94,000 गेमिंग ऐप शामलि थे। बता दें कि चीन Apple का सबसे बड़ा ऐप स्टोर मार्केट है, जहां से कंपनी को एक साल में करीब 16.4 बिलियन डॉलर की सेल हासिल होती है।

अगर अमेरिका की बात करें, तो वहां Apple को 15.4 बिलियन डॉलर की कमाई होती है। इस माह के शुरुआत में चीन ने अमेरिकी ट्रैवल प्लेटफॉर्म Tripadvisor ऐप के साथ 104 अन्य मोबाइल ऐप को कई सारे ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...