एपल अपनी आईपैड लाइनअप की स्क्रीन क्वालिटी लगातार बेहतर से बेहतर करने की कोशिश कर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2021 में OLED स्क्रीन के साथ एक नई आईपैड प्रो लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
कंपनी नई लाइनअप, नेक्स्ट जनरेशन आईपैड मॉडल के ठीक बाद लॉन्च कर सकती है, जो मिनी-एलईडी डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।
उम्मीद की जा रही है कि OLED पैनल से आईपैड प्रो मॉडल में हाई ब्राइटनेस मिलेगी, साथ ही बर्न-इन इश्यू की संभावना भी कम होगी। एपल एनालिस्ट मिंग-ची कू ने हाल ही में बताया था कि आईपैड फैमिली 2021 की पहली छमाही में मिनी-एलईडी डिस्प्ले पर जाना शुरू कर देगी।
आईपैड प्रो मॉडल को पहले नया ट्रिटमेंट प्राप्त होने की संभावना है, हालांकि यह धीरे-धीरे अन्य आईपैड वर्जन में भी मिलना शुरू होगा।
सैमसंग-एलजी तैयार कर रहे डिस्प्ले
दइलेक (The Elec) की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग डिस्प्ले और एलजी डिस्प्ले वर्तमान में एक नया OLED पैनल विकसित कर रहे हैं जिसे 2021 की दूसरी छमाही में नए आईपैड प्रो मॉडल में लगाया जाएगा।
मौजूदा आईपैड प्रो लाइनअप में एलसीडी पैनल का उपयोग किया जाता है जिसे एपल “लिक्विड रेटिना” डिस्प्ले कहती है।
सैमसंग डिस्प्ले ने कथित तौर पर आईपैड के लिए नए OLED स्क्रीन का प्रोडक्शन करने के लिए अपनी प्रोडक्शन लाइन को नया रूप दिया है।
“कंपनी लाल, हरे और नीले रंग को जमा करने के लिए ओरिजन मटेरियल डिपोजिशन चैंबर में एक डिस्ट्रिब्यूशन चेंबर भी जोड़ रही थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फर्म को RGB की एक परत को जमा करने की अनुमति देगा, सब्सट्रेट को उत्पादन लाइन के सामने भेज देगा, जो इसके ऊपर एक एमिटिंग परत को जोड़ देगा।