मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा पॉल के साथ शादी की है। तो वहीं टेलविजन की मशहूर अदाकार श्रद्धा आर्य भी शादी के बंधन में बंधी हैं।
View this post on Instagram
वहीं अब बॉलीवुड में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से पहचान बनाने वाले अभिनेता आदित्य सील भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य सील ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं अनुष्का रंजन के साथ सात फेरे लिए हैं।
आदित्य सील और अनुष्का रंजन की बिग फैट वेडिंग में सितारों का जमावड़ा लगा रहा। आदित्य सील और अनुष्का रंजन आज (21 नवंबर 2021) को ही शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य सील ढोल- नगाड़ों के साथ अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंचे थे।
View this post on Instagram
आदित्य की बारात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आदित्य सील ने अपनी शादी के लिए गोल्डन रंग की शेरवानी और असके साथ सफेद रंग की पगड़ी चुनी। अपने इस आउटफिट में आदित्य सील बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे।
वहीं अनुष्का रंजन ने अपने इस खास दिन के लिए पर्पल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा चुना। इसके साथ अनुष्का ने डायमंड ज्वेलरी पहनी जिसमें वो बेहद कूबसूरत लग रही थीं। आदित्य और अनुष्का की जोड़ी भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं दोनों की शादी के वीडियो में आदित्य और अनुष्का एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे।
आदित्य और अनुष्का की शादी में बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों का भी जमावड़ा लगा रहा।