1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Anusha Dandekar की टॉपलेस फोटो पर भद्दे कमेंट करने वालों को मिला करारा जवाब, एक्ट्रेस ने कहा,

Anusha Dandekar की टॉपलेस फोटो पर भद्दे कमेंट करने वालों को मिला करारा जवाब, एक्ट्रेस ने कहा,

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Anusha Dandekar की टॉपलेस फोटो पर भद्दे कमेंट करने वालों को मिला करारा जवाब, एक्ट्रेस ने कहा,

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड और पॉपुलर अदाकार अनुषा दांडेकर अपने टॅापलेस फोटोशूट को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी हैं । दरअसल, एक्ट्रेस ने पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम पर अपनी टॉपलेस तस्वीर साझा की थी । उन्होंने ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए खुद का ब्रांड ‘ब्राउन स्किन ब्यूटी’ लांच किया । जिसके लिए उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया था ।

तस्वीरों में अनुषा एक पूल किनारे घुटने मोड़कर बैठी नज़र आ रही हैं और हाथों को पैरों के आगे रखा हुआ है । इस फोटो के जरिए वह अपनी ब्राउन स्किन फ्लॉन्ट कर रही हैं । अनुषा ने ब्रांड के प्रमोशन के लिए टॅापलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी । प्रमोशन के लिए डाली गयी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । जिस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और भद्दे कमेंट किए । सोशल मीडिया यूजर्स पब्लिसिटी के लिए इस तरह के फोटोशूट की निंदा कर रहे हैं ।

वहीं, मामले को लेकर अनुषा का रिएक्शन भी आ गया है । जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा,”मेरी जिस तस्वीर पर विवाद हो रहा है, उसमें कुछ नहीं दिख रहा है ।” अनुषा आगे कहती हैं,”मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस तस्वीर पर इतना विवाद क्यों हो रहा है? मैं इसमें टॉपलेस हूं । ये बात सही है लेकिन जब कोई लड़का ऐसी तस्वीर खींचवाता और पोस्ट करता है, तो कोई उसे कुछ नहीं कहता है. मेरा मानना है कि मेरी ये तस्वीर बहुत सुंदर है ।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...