देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बुद्धवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में यह प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया, और इस प्रदर्शन के दौरान देसी बम फेंके गए और गोलियां भी चलाई गईं। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया है। हासदे में घायल हुए व्यक्ति को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
मुर्शीदाबाद में भारतीय नागरिक मंच की ओर से यहां बंद का ऐलान किया गया था, लेकिन इस दौरान यहां से बवाल की खबरें सामने आई है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया है जिससे की स्थिति को नियंत्रण में किया जा सके।
दरअसल सीएए के खिलाफ अनिश्चितकालिन के लिए पश्चिम बंगाल के पार्क सर्कस मैदान में धरने पर बैठी 60 मुस्लिम महिलाओं ने बुधवार को 23वें दिन भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस मैदान को कोलकाता का शाहीन बाग कहा जा रहा है। इसमें घर की महिलाओं से लेकर पेशेवर महिलाएं तक शामिल है।
धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि इस प्रदर्शन में जुड़े हुए लोग किसी भी राजनीतिक समूह से नहीं है। धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि हम भारतीय हैं और हम महिलाएं किसी भी ताकत से नहीं डरती हैं। हम कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं।