1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में कोरोना वायरस का एक और केस, 12 पहुंची संख्या

आगरा में कोरोना वायरस का एक और केस, 12 पहुंची संख्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं, इस वक्त आगरा को लेकर खबर है कि यहां पर सार्थक नर्सिंग होम के डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हैं। जिसके बाद आगरा में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है।

बताते चलें कि, डॉक्टर के बेटे को पहले से ही कोरोना पॉजेटिव है। अपने बेटे को अस्पताल में खुद ही आइसोलेट कर रहे थे, बेटे के बाद जांच में डॉक्टर पिता भी कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए।

डॉक्टर का बेटा यूके से लौटा था, और जब बेटे के कोरोना वॉजिटिव की जानकारी हुई तो डॉक्टर पिता घर में आइसोलेट करने लगे, इसी दौरान वो भी कोरोना के शिकार हो गए। प्रशासन ने दोनों पिता-पुत्र को एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में रखा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...