1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में मनाई गई नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ऋषिकेश स्थित विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जहां नेता जी सुभाष चंद्र बोस की फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने -अपने शब्दों में सुभाष चंद्र बोस के संघर्षशील जीवन को संबोधित किया।

बता दें कि 23 जनवरी का दिन देश के महानायक नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पूरा देश बड़ी धूमधाम से मनाता है। आज ऋषिकेश स्थित विधानसभा अध्यक्ष कैंप कार्यालय में भी नेता जी की जयंती को मनाया गया। नेता जी की फोटो पर पुष्प सुमन अर्पित कर विधानसभा अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए नेताजी के द्वारा किए गए कार्यों को बताया।

नेताजी की जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संदेश दिया। कि जिस प्रकार आज के समय में देश में अराजकता का माहौल फैल रहा है, उसको रोकने के लिए सुभाष चंद्र बोस जैसे युवाओं की जरूरत है। जो अराजकता को रोककर देश की तरक्की में भागीदार बने।

(संवाददाता अमित सिंह कंडियाल)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...