1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. रुद्रप्रयाग: आंगनबाड़ी सहायिका की सेवा समाप्त के आदेश

रुद्रप्रयाग: आंगनबाड़ी सहायिका की सेवा समाप्त के आदेश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रुद्रप्रयाग: आंगनबाड़ी सहायिका की सेवा समाप्त के आदेश

{ रुद्रप्रयाग से संवाददाता नरेश भट्ट की रिपोर्ट }

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने आंगनबाड़ी पर बड़ी कार्यवाही की है।आदेश के बाद भी आंगनबाड़ी में काम करने वाली और सहायिका केअपने केंद्र में उपस्तिथ ना होने से नाराज जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल ने दोनों की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए है।

दरअसल, आंगनबाड़ी केंद्र जाखाल का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाया गया, जबकि पूर्व में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को केंद्र को संचालित करने के निर्देश दिये गए हैं।

आंगनबाड़ी केंद्र में ना ही कार्यकत्री और ना ही सहायिका उपस्थित थी,जिलाधिकारी के निर्देश पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री रश्मि और सहायिका सौकारी देवी की सेवा को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही जनपद के अधीन संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को हरहाल में केंद्र में वापिस आने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए है।

समस्त कार्यकत्रियों, सहियकाओं केंद्र संचालित होने की सूचना संबंधित सुपरवाइजर, सीडीपीओ को देने के निर्देश जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने दिये है। इसके अलावा सुपरवाइजर, सीडीपीओ को भी अपने अधीन केंद्रों के संचालित होने की सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी को देने को कहा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...